ET_filler

वन्यजीवों और आजीविका की पहल

पाटा नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक का एक गांव है जिसके मूल ग्राम पंचायत सतबूंगा है। सतबूंगा ग्राम सभा में पाटा, सकार, लोधिया और कापुवा गांव आते हैं। यह रामगंगा बेसिन (या बड़े जलागम) का क्षेत्र है जो शारदा जलागम से लगा हुआ है और यहाँ की भोगोलिक-पर्यावरणीय-परिस्थितिकी लगभग मिलती जुलती है। सतबूंगा का अर्थ है सात पवित्र चोटियों वाला उपजाऊ भू-भाग। सतबूंगा ग्राम सभा की वन पंचायत नैनीताल जिले की सबसे बड़ी वन पंचायत है। 850 हेक्टेयर का भू-भाग यहां के लोगों /निवासियों की पुश्तैनी विरासत है और यहां के लोगों की ईधन, चारा, कृषि यंत्र,पशुओं के लिए बिछावन की जरूरतों को पूरा करती है। वर्तमान में इस के सरपंच श्री गंगा सिंह हैं जो पाटा में रहते हैं। यहाँ फल और सब्जी उत्पादक क्षेत्र है यहां से सेब, आड़ू, पुलम, नाशपाती के अलावा मटर, गोभी, आलू, बीन्स की फसल होती है।

पाटा के साथ ही गल्ला ग्राम पंचायत है जिसके पास 150 हेक्टेयर की वन पंचायत है, गल्ला छोटी ग्राम सभा है और पाटा  सतबूंगा  से इसके  खेत तथा जंगल की सीमाएं मिली हुई हैं। गल्ला फल, सब्जी उत्पादक गांव है।  इस क्षेत्र की तीसरी छोटी ग्राम पंचायत लोद है,जो वन पंचायत विहीन है। यहां के निवासी गल्ला  और पाटा के जंगलों पर अधिक निर्भर रहते हैं। इस क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव सूपी है जहां 350 हेक्टेयर वन पंचायत है। जिसकी कुछ सीमा सतबूंगा से मिलती है। सूपी रामगढ़ ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम सभा है। यहां 10 से अधिक गांव-तोक, इंटर कॉलेज, चार प्राथमिक विद्यालय और छह आंगनवाडी है। 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। सूपी अनाज, फल, सब्जी का बड़ा उत्पादक गांव है। सूपी के पास आरक्षित वन क्षेत्र का बड़ा भू-भाग है। इन सभी जंगलों में बांज, बुरांश, काफल, खरसू समेत, चौड़ी पत्ती वाले पेड़ हैं। इसके अलावा इन जंगलों में बेशकीमती जड़ी बूटियां पाई जाती हैं।

चीड़ के जंगल बढ़ रहे हैं और सालाना अधिकतर इन्हीं वनों में आग लगती है। अधिक चीड़ के जंगल होने से जैव-विविधता न के बराबर होती जा रही है। इन जंगलों में वन्य-प्राणियों, पक्षियों, कीट, मृगों के रहने खाने और प्रजनन करने के लिए वनस्पति आवरण खत्म हो चुका है। साथ ही खुले जंगल वन्य प्राणियों के सुरक्षित पनाहगाह नहीं हैं।

इन तमाम कारकों के चलते वन्यजीव सघन वनों तथा मानव बस्तियों में भोजन व पेयजल के लिए आने लगे हैं फिर वहीं पर अपनी निर्भरता बना लेते हैं। सघन वनों, नदी तटों तथा सुरक्षित पनाहगाहो में मानव हस्तक्षेप अत्यधिक बढ़ा है। सड़कों, नई बसावटों ने वन्य जीवों को अत्यधिक असुरक्षित बना दिया है। इसके चलते उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष तीव्र हो गया है। सरकारी संरक्षण की नीतियों ने वन्य प्राणियों के लिए कई सुरक्षित स्थान तैयार किए हैं परंतु वन्य प्राणियों के भोजन, जल, प्रजनन और प्रवास की व्यवस्थाएं करने में आयोजन निष्फल साबित हो चुके हैं।

उनकी खेती को बंदर, सूअर, साही बर्बाद कर रहे हैं। सीमित आबादी में बाघ का आतंक रहने लगा है, जिसके कारण पलायन को और बढ़ावा मिला है। उत्तराखंड की अधिकांश वन भूमि विभाग के पास है। खासतौर पर उत्तराखंड के खेतों की जोतें बिखरी, असिंचित और खाने कमाने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए सदियों से लोग पलायन कर रहे हैं लेकिन यह पलायन पुरुषों द्वारा सीमित समय के लिए होता है। गांव में महिलाओं बच्चों के साथ रहती हैं क्योंकि दूध अनाज फल-सब्जियों का स्वयं उत्पादन कर लेती हैं।

पलायन पूरे परिवार के साथ पूरी तरह से इन 17 वर्षों में अधिक हुआ है। इसके पीछे एक बड़ा कारण वन्य प्राणियों द्वारा लोगों की फसलों को पूरी तरह खत्म कर देना रहा है। लोगों, जनसंगठनों, जिम्मेदार लोगों ने इस समस्या को सरकार के हर एक स्तर पर सुलझाने का आग्रह किया। सरकार और उसके विभाग अपनी मौलिक सोच की कमी, रुडिगत निर्णय लेने के तरीके तथा वैश्विक व्यापारिक दृष्टिकोण की साजिश के चलते ऐसे कोई उपाय नहीं खोज पाए जिससे वन्य प्राणियों के द्वारा खेती किसानी को हो रहे नुकसान को कम किया जा सकता था।

पलायन अनाज उत्पादक गावों से अधिक हुआ है। ये कार्य धन से नहीं मन से ही किया जा सकता है। पूरे हिमालय का अपना परितंत्र अभी खतरे में पड़ गया है। उसके साथ ही मूल निवासियों, मूल जंगलों और मूल जल स्रोतों पर भी हमला हुआ है। इसे समझना ज़रूरी है। ये भी कि जंगल लगाने से अधिक बचाने से अपने को पनपा सकते हैं। जंगल नदी का मायका है। किसी महिला को पसंद नहीं है कि दिन-रात जंगलों में जाकर लकड़ी घास चारा काटना पड़े। ये पारिवारिक मजबूरी है। अब उत्तराखंड के मूल निवासियों को थोड़ा अपनी पहचान और अस्मिता को लेकर अधिक समझदार और जागरूक होने की ज़रूरत है। हिमालय फिर से सूखे की चपेट में आ गया है। अब हरेक नदी में पानी घटने लगा है। हमारे फल पट्टी के किसान बागवान मटर की खेती भी करते हैं। मटर भी इतनी महंगी है कि यदि समय पर पानी नहीं मिला तो लागत वसूली भी मुश्किल हो जाएगी। समझदार बागवानों ने अपने लिए जल संचय टँक बना लिए हैं। जिनके पास टँक हैं, उनको कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। कुछ ने तो 60 से 70 हज़ार लीटर पानी का संचय कर लिया है। जो लोग सरकारी कार्यक्रमों के भरोसे हैं या फिर अभी भी आलस से भरे हैं, उनकी हालत खराब होने वाली है। अब बरसात की ओर मुंह ताक कर रोने वाले लोगों के लिए मुसीबत लाज़मी है। मेहनतकश लोगों को कायर की तरह किसी के आने के इंतज़ार में देखना दुखद है। कोई बाहर से आकार हमारे लोगों के लिए आजीविका और बुनियादी संसाधनों की व्यवस्था नहीं कर सकता है। गाँव की धूल और मिट्टी से सने लोग धरती के असली नायक हैं। अपने पर विश्वास करके जब पानी जंगल खेती और जन के लिए सृजन होगा तो स्वाभिमान जगता है। आत्मविश्वास फल पट्टी के अलावा उस हरेक व्यक्ति को ज़रूरी है जो बरसों से राज और समाज की अवहेलना का शिकार हुए हैं। हिमालय का पानी,जंगल, ज़मीन, खेती हमारी है। यहाँ के लोग अपनी मेहनत से इसे सजा सकते हैं और बादल सकते हैं। बहुत से ऐसे कार्य शेष हैं, जिनको किया जाना इसलिए ज़रूरी है ताकि पहाड़ में आबादी जीवित रह सके।

Author – बच्ची सिंह बिष्ट

Related Posts

News Update:
Latest AQI:

AQI Parameters as on Date: 13th June 2024

Community Corner:
Latest from our YouTube Channel:
चौथान क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त* 
*डांग, स्यूंसाल गांव में बादल फटने से भारी तबाही*
*किंवाड़ी, जैंती, डडोली गांव में खेत, पुल बहे* 
चौथान समाचार 01 अगस्त 2024 
31 जुलाई 2024 की शाम पांच बजे से आठ बजे तक अतिवृष्टि से चौथान क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गनीमत है की अतिवृष्टि से कोई जन हानि नहीं हुई है परन्तु निजी एवं सार्वजनिक सम्पति को खासा नुकसान हुआ है।  क्षेत्र को थैलीसैण-नागचुला से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जग- जगह क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे  यातायात पूरी तरह बाधित है। 
इस बीच चौथान पट्टी के डांग और स्यूंसाल गांव में दो जगह बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान की सुचना है। देर शाम सात बजे बादल फटने से डांग गांव के दो गदेरों में उफान आ गया और गांव दोनों तरह से बाढ़ से घिर गया। जिससे आधा दर्जन के करीब घरों में मलबा भर गया। एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और ग्रामीणों को रात को गांव के स्कूल में शरण लेनी पड़ी। बाढ़ से गांव के कई रास्तों, शौचालयों, गोशालाओं को नुकसान की सुचना हैं। 
ग्राम प्रधान दामोदर नेगी के अनुसार बादल फटने से आये सैलाब  में दस के करीब पैदल पुलिया पूरी तरह से बह गई हैं। वहीँ बड़ी संख्या में डांग और किम्वादी गांव के उपजाऊ खेत धान, झुंगरा, कौदा की फसल समेत बाढ़ में बह गए हैं और बड़ी संख्या में खेतों में मलबा भरने से फसल चौपट हो गयी है। 
डांग के समीपवर्ती गांव जैंती में भी अतिवृष्टि से घरों, गौशालाओं और खेतों को नुकसान की खबर है। डांग के गदेरों के उफान ने किंवाड़ी गांव होते हुए, निचले इलाकों में भारी तबाही मचाई है। किंवाड़ी निवासी रंजीत सिंह की दो भैसों के भी बाढ़ में बहने की सुचना है। इस बाढ़ से क्षेत्र में प्रसिद्ध सांखेश्वर धाम मंदिर के एक हिस्से को भी क्षतिग्रस्त किया है। मंदिर तक जाने वाली पैदल पुलिया भी बाढ़ में बह गयी है। 
*स्यूंसाल में फिर फटा बादल* 
वही मूसलाधार बारिश के बीच शाम लगभग साढ़े सात बजे स्यूंसाल के मल्या गदेरे में बादल फट गया। जिससे मुतरखाल से लेकर तैल्या शेरा तक सैकंडों पेड़, खेत फसल समेत बाढ़ में बह गए। अतिवृष्टि से गांव के कई अन्य गेदरों में भीषण उफान से कई जगह भूस्खलन हुआ जिससे बड़े पैमाने में गांव की जमीन, खेत और फसल कटाव और बहने के चलते तबाह हो गए। 
शुरुआती जानकारी अनुसार,  बादल फटने और अतिवृष्टि से आई आपदा में स्यूंसाल गांव की सैकड़ों नाली खेती की जमीन फसल समेत बह गयी है। साथ में गांव के दो बिजली के खम्बे गिर गए हैं, एक पैदल पुलिया भी बाढ़ की चेपट में आने से क्षतिग्रस्त हैं। वहीँ एक पैदल पुलिया और 300 मीटर मीटर से अधिक मोटर मार्ग आपदा में बह गया है।  इसके अलावा गांव में पुश्ते गिरने से तीन घरों पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है और एक दर्जन से ज्यादा गौशालाएं, अनेक पैदल रास्ते भी आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 
*आपदा, विभागीय लापरवाही की मार झेल रहे स्यूंसाल के ग्रामीण* 
गौरतलब है कि सितम्बर 2021 में भी स्यूंसाल गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। जिससे ग्रामीण दहशत के साये में हैं। पिछली आपदा में हुए नुकसान के लिए प्रभावित ग्रामीणों को प्रशासन की तरह से कोई खास आर्थिक मदद नहीं मिली। दूसरी तरफ, तीन साल से अधिक समय होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने गांव में बनी नई सड़क पर जलनिकासी, पुलिया, कल्वर्ट निर्माण नहीं किया है। 
नई सड़क बनने के दौरान ठेकेदार ने गांव के गदेरों को मलबे से पूरी तरह पाट दिया था। अब ये मलबा बरसात के दौरान गांव के घरों, खेतों को बार-बार भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार लिखित में इस समस्या के बाबत लोक निर्माण विभाग को अवगत किया है। परन्तु विभाग द्वारा इस दिशा में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं  हुई है। जिससे ग्रामीण स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की उदासीनता पर खासे नाराज हैं। 
वहीँ अतिवृष्टि से चौथान के डडोली गांव में भी खेतों, फसलों, रास्तों को नुकसान की सुचना है। डडोली गांव में एक पुलिया भी नाले में आई बाढ़ से बह गई है। फ़िलहाल डांग के ग्रामीणों ने सुबह पांच बजे ही थैलीसैंण प्रशासन को आपदा की सुचना दे दी थी। इसके बाद सुबह लगभग दस बजे आपदा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम किम्वादी होते हुए डाँग गांव पहुंची और बादल फटने से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। जैंती दौरे के उपरांत इस टीम के शाम को स्यूंसाल गांव पहुंचने की खबर है।
#uttrakhand 
#uttrakhandlandslide #uttarakhandfloods #uttarakhanddisaster

YouTube Video VVVmc21PemlDSU14SkZKQUcxUVhiNnRnLkpNdnFDbV94QjB3
0:00
0:00